Wednesday, September 18, 2024

सदस्यता अभियान से संगठन होगा मजबूत गुलाब सिंह

 कोडाभाट/संगठन महापर्व 2024 को लेकर पूरे देश में जिला में उत्साह देखा जा रहा है इसी के तहत कोडाभाट में जन चौपाल लगाकर जिला जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल जी द्वारा सदस्य बनाते हुए बताया गया



 कि पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य बनाकर तेजी से आगे सदस्य बनाया जा रहा है विश्व में भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो संगठन संविधान के अनुसार एवं प्रजातांत्रिक ढंग से चलती है इस पार्टी के 18 करोड़ सदस्य होते हुए भी संविधान के अनुच्छेद 9 के तहत 6 साल में नवीनीकरण करना होता है ,यह ऐसे अकेली पार्टी है जिसमें राष्ट्र, प्रदेश ,जिला ,शक्ति केंद्र, बूथ से लेकर घर-घर तक यह अभियान चलाया जाता है, यह भारतीय जनता पार्टी पहले घोषित करती है किस चरण में और कैसे सदस्यता अभियान चलाए जाएगा यह संगठन महापर्व पूरी पारदर्शिता से होता है इस घर बैठकर नहीं किया जा सकता इसी कारण पूरे देश के साथ जांजगीर जिला के तीनों विधानसभा में कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीयो द्वारा युद्ध स्तर पर सदस्य बनाया जा रहा है, यह सदस्यता अभियान जन चौपाल में जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल के साथ योगेश उपाध्याय, पूरन प्रसाद उपाध्याय, बालाजी सिंह ,हनुमान सिंह ,विपिन सिंह, राजेंद्र सिंह ,जगन्नाथ श्रीवास, सुमित सिंह ,निरंजन सिंह, नरसिंग सिंह ,नवीन सिंह, सोशल मीडिया ,आई टी सेल समीत साहू के साथ शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे,

No comments:

Post a Comment