Monday, May 20, 2024

कर्मचारी अधिकारियो की मूलभूत मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़ मे हुए लामबंद

रायपुर - 20 वर्ष की सेवा अवधि के बाद पूर्ण पेंशन, व्याख्याता पदोन्नति आदेश



 कार्यभारित कर्मचारियों की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति सहित दर्जनों मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़ लामबंद हो गया है। रविवार को राजधानी रायपुर मे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओ को राज्य शासन को अवगत कराने और निराकरण की मांग का निर्णय लिया गया है। बैठक मे प्रदेश पदाधिकारीयों सहित समस्त प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, समस्त जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ  अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम घृतलहरे , प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय , राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन पटेल , राज्य कर्मचारी संघ छतीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी , प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ,प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द ओझा , हरिसिंह राणा , प्रदेश कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन , प्रदेश संगठन मंत्री बोधी राम निषाद , प्रदेश सचिव डॉ. विनोद वर्मा  सहित सैकड़ो की संख्या मे प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment