Saturday, March 9, 2024

आज कहरा समाज उप महासभा का आयोजन सारंगढ़ में

शिवनारायण - छ.ग. कहरा समाज का एक दिवसीय उप महासभा का आयोजन सारंगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले  सारंगढ़ नगर में

 दिनॉंक 10.03.2024 दिन रविवार को होगा। जिसके लिए क्षेत्रिय पदाधिकारीगण आवश्यक तैयारी करने में जुट चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 03.03.24 दिन रविवार को  खरौद नगर में निर्विरोध नवनियुक्त प्रदेश अधयक्ष मुकेश कुमार राकेश एवं समाजिक पदाधिकारियों क्षेत्रिय अध्यक्षों द्वारा ग्राम कटगी में नवीन कार्यकारिणी गठन एवं आवश्यक समाजिक रूपरेखा हेतु आवश्यक बैठक आहूत की गई थी। जिसमें सर्व सम्मति से सदस्यों को पदाधिकारी मनोनित करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। तत्पश्चात् महासभा के नवीन पदाधिकारीयों एवं उपस्थित क्षेत्रिय अध्यक्षों एवं समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 10.03.2024 दिन रविवार को  सारंगढ़ नगर के पोस्ट ऑफिस रोड, अग्रसेन भवन में एक दिवसीय उप महासभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा-परिचर्चा होगी। तथा आगामी भविष्य के लिए एजेण्डा तैयार कर उसके पालन हेतु चर्चा की जायेगी। नवनियुक्त अधयक्ष ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए पहली बार श्रीमति जमुना देवी श्रीमोर को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौपे हैं। उक्त उपमहासभा का बैठक 11 बजे से प्रारंभ हो जायेगी। अतः समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय में पहॅुचकर समाजिक कार्य में सहयोग करने की अपील प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई है।



No comments:

Post a Comment