Tuesday, January 9, 2024

सूत सारथी समाज का प्रांतीय बैठक संपन्न

12 फरवरी को समाज करेगा युवक युवती परिचय सम्मेलन एवम् महासम्मेलन – सरोज सारथी

बिलासपुर – सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रांतीय बैठक बिलासपुर के सामाजिक भवन कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज सारथी ने किया।

      बैठक में सबसे पहले समाज के गुरु सुमंत जी एवम् सूत जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत पूजा अर्चना से बैठक का शुभारंभ  किया गया।

       बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज सारथी ने बताया की आज के बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज का वार्षिक महासम्मेलन एवम् विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाना है इसके लिए उन्होंने जिला जांजगीर चांपा के देव नगरी टेंपल सिटी शिवरीनारायण में उक्त कार्यक्रम किए जाने का प्रस्ताव समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी एवम् जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित समाज के लोग समर्थन किया। इस प्रकार आगामी फरवरी माह के 11 और 12 फरवरी को प्रथम दिवस सामाजिक परिचर्चा एवम द्वितीय दिवस सामाजिक सम्मेलन और परिचय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पास हुआ।



    साथ ही 21 जनवरी को जिला दुर्ग में जिला अध्यक्ष की घोषणा वहा के समाज से सलाह मशविरा करके घोषित किए जाने का भी निर्णय लिया गया,प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी गठन,प्रांत स्तर पर सक्रिय लोगो को पदाधिकारी के रूप में जवाबदारी दिए जाने एवम् निष्क्रिय प्रदेश एवम् जिला पदाधिकारियों को पद मुक्त करने का निर्णय सर्वसम्मति से  लिया गया।इसके अतिरिक्त बहुत से सामाजिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा उपरांत  समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    आज के इस बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज सारथी के अलावा संरक्षक श्री प्रेम लाल सारथी, प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गणेश सोनवानी,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गेंद लाल सारथी प्रदेश पदाधिकारी श्री सुरेश सारथी, दुर्ग से आए श्री विक्रम सारथी,श्री अनिल सारथी,सारंगढ़ जिला अध्यक्ष श्री अरविंद सारथी जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सारथी,श्री बलराम सारथी,श्री उत्तम सारथी,श्री सतीश सारथी,श्री शारदा राम सारथी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सारथी बिलासपुर के युवा अध्यक्ष श्री संदीप सोनवानी ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।

      आज के बैठक में समाज के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सहित अन्य सामाजिक बंधुओ ने हिस्सा लिया जिसमें सर्व श्री रंजीत सारथी,इंद्र कुमार सारथी,सम्मेलाल सारथी,राजू सारथी,रंजीत सारथी जिलाध्यक्ष सरगुजा,विनोद सारथी,अश्वनी सारथी,मनोज कुमार सारथी,संजय सारथी,संत सारथी,राम कुमार सारथी, दिलेन सारथी,रोहित सारथी,त्रिलोक सारथी,बंशी सारथी,सूरज बलि सारथी,हरीश सारथी,बाली सारथी बहोरिक सारथी,मनोज सोनवानी,मोहन सारथी,सहित प्रदेशभर से आए सूत सारथी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

      पूरे बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव श्री शिव सारथी ने किया।

No comments:

Post a Comment