Saturday, December 23, 2023

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी शिवरीनारायण को लिखित में शिकायत की गई थी

 शिवरीनारायण-नगर की समस्या को ध्यान देते हुए पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर सर्व हिंदू समाज और नगरवासियों द्वारा तहसीलदार और मुख्य नगर पंचायत अधिकारी शिवरीनारायण को लिखित में शिकायत की गई थी। शिकायत में पांच बिंदुओ का उल्लेख किया गया था। जिसमें से नगर के शबरी पुल में मरम्मत का कार्य आज से शुरू हो गया। इसके साथ ही भगवान राम की आदमकद प्रतिमा के आसपास फैले अंधेरे को दूर करने की मांग की गई थी। जिस पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई और समस्या का निराकरण किया गया। भगवान राम की प्रतिमा के आसपास लाइट का प्रकाश फैल गया है। इसी प्रतिमा के आसपास बहाए जा रहे गंदे पानी की समुचित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत कर्मचारीगण लगे हुए हैं। इसके साथ ही पुस्तकालय के पीछे स्थित तालाब के आसपास फैले कचरे को जेसीबी के माध्यम से सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सर्व हिंदू समाज और नगरवासियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का निराकरण किया गया। काली घाट के पास महानदी शबरी सेतु पुल की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। पुल की ऊपरी परत को उखाड़ कर मरम्मत की जा रही हैै। शबरी सेतु पर जगह-जगह दरारें पड़ गई थी। बड़े-बड़े जानलेवा गडढे भी हो गए थे। इन गडढों से पुल निर्माण में लगे सरिया भी बाहर की ओर झांकने लगा था। जिससे शबरी पुल पर हादसे भी होते रहते थे। रायपुर और बलौदा बाजार से बड़ी संख्या में भारी वाहन इसी पुल से होकर बिलासपुर तथा रायगढ़ की ओर जाते थे। 768 मीटर लंबे इस पुल का लोकार्पण माननीय विद्याचरण शुक्ल ने सन् 1997 में किये थे। लगभग 26 साल पहले लोकार्पित हुए पुल में बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे व दरारें आ गई हैं। शबरी पुल पर लगातार भारी वाहनों के चलने से पुल की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। शबरी पुल से रोजाना सैकड़ों भीमकाय वाहनों की आवाजाही होने से शबरी पुल पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। इसके चलते पुल में जगह-जगह गड्ढे और दरारें नजर आने लगी हैं। रायपुर और बलौदा बाजार से बड़ी संख्या में भारी वाहन शबरी पुल से होकर रायगढ़ की ओर जाती हैं और रायगढ़ व जांजगीर-चांपा जिले से भारी वाहन इसी पुल से गुजर कर रायपुर की ओर जाते हैं। रोजाना चलने वाले भारी वाहनों का दबाव पुल पर पड़ने से इसका असर पुल पर दिख रहा है। इसके कारण पुल पर आवागमन करने वालों पर खतरा मंडरा रहा है। रोजाना जान जोखिम में डालकर हजारों लोग शबरी पुल पार करने पर मजबूर हैं। लेकिन इन दिनों शबरी पुल पर हुए बड़े बड़े गड्ढे व दरारें जिम्मेदार अधिकारियों को नजर नहीं आ रही है तभी तो खस्ताहाल पुल के व्यवस्था देखने कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहा है। शिवरीनारायण नगर बड़ा व्यापारिक केंद्र है। जहां आस पास के 50 गांवों के लोग खरीदी करने आते हैं। बलौदाबाजार जिले से भी रोजाना बड़ी संख्या में लोग नगर खरीदी करने व अन्य कार्यों से आते हैं। शबरी पुल पर हुए गड्ढों व दरारों की वजह से जान माल का खतरा बना रहता है।




आए दिन होतीे थी दुर्घटना

शबरी पुल पर कई जगहों पर छोटी-बड़ी दरारें और बड़े बड़ेे गड्ढे हो गए हैं। जिससे षबरी पुल पर आवागमन करने वालों पर खतरा मंडरा रहा था। रोजाना जान जोखिम में डालकर हजारों लोग सभी सेतु पुल पार करने पर मजबूर थे। इन बड़े बड़ेे गड्ढे व दरारों के वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कभी-कभी बड़े हादसों में लोगों नेे अपने परिवार के सदस्यों को खोना भी पड़ जाता था।


गड्ढों में भर जाता था वर्षा का पानी

बरसात के दिनों में बारिष का पानी इन गडढों में भर जाता था। जिससे राहगीरों को पता नही चलता था। जैसे ही गडढों से गुजरे तो लड़खड़ाकर गिर जाते थे। महिलाओं व छोटे बच्चें को दो पहिया वाहनों में बैठाकर आवागमन करने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा परेषानी होती थी। महिलाओं व छोटे बच्चें गिरकर चोटिल होते थे।


राहगीरों को मिलेगी राहत

शबरी सेतु में हुए जानलेवा गडढों व दरारों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुल की ऊपरी परत उखाड़ी जा रही है जिसके बाद पुल पर नई परत बिछाई जाएगी। अब मरम्मत के बाद यह समस्या भी खत्म हो जायेगी। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी

No comments:

Post a Comment