Friday, November 10, 2023

कांग्रेस पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता प्रतिदिन अपने प्रत्याशी की पक्ष में मतदान की समर्थन की अपील कर रहे है

ज्ञात हो को  पिछले सप्ताह  नगर के मुख्य मार्ग में कांग्रेस पार्टी की कार्यालय का उद्घाटन हुवा 

जिसके बाद  प्रतिदिन शिवरीनारायण नगर के कांग्रेस पार्टी जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी ,कार्यकर्ता  कार्यालय में बैठने के बाद प्रतिदिन दोपहर से शाम तक नगर के  विभिन्न वार्ड में प्रचार प्रसार करने के लिए निकलते हैं और कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से सबको अवगत कराकर कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी  शेषराज हरवंश के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं इस कार्य में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी ,उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ,पार्षद मनोज तिवारी,शिव शंकर सोनी, पिंटू भट्ट ,सागर केशरवानी,निरंजन कश्यप ,गुलजीत गांधी, लाडली मोहन शर्मा,हिमांशु तिवारी,हरदेव चौहान, विमल सारथी ,तोरण केवट ,भागवत सारथी,मुकेश मानिकपुरी, बिनु यादव,धनंजय कर्ष ,सहित अनेक कांग्रेसी प्रतिदिन प्रचार प्रसार में लगे हुए  मनोज तिवारी ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 वर्ष में शिवरीनारायण सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को संवारने की काम किया है ,उनके सारे काम जन जन के दिल में विद्यमान है निश्चित ही पामगढ़ में हमारी विधायक और राज्य में हमारी सरकार बनेगी फिर से इस 



किसानों की कर्ज माफी,3200 में 20 क्विंटल  धान खरीदी 500 में सिलेंडर,200 यूनिट बिजली फ्री,भूमिहीन को 10 हजार सम्मान राशि सहित  सभी वर्ग को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की  चुनाव लड़ रही है जीत तय है 

गुलजित गांधी ने कहा पिछले बार 68 सीट जीते और 5 उप चुनाव जीते थे  इस बार 75 पार होगी और कांग्रेस दोबारा सरकार बनना तय है

सागर केशरवानी ने कहा की भूपेश सरकार ने शिवरीनारायण  नगर में शानदार विकास कार्य किया है जिसे आम जनमानस देख रहा है और अनेक कार्य किए है छत्तीसगढ़ी संस्कृति को लेकर चलने वाले हमारे मुख्या ने 5 साल में बेहतर कार्य किया है 

पामगढ़ और राज्य में हमारी जीत तय है

No comments:

Post a Comment