Tuesday, October 10, 2023

छ.ग. विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज गया है

 चुनाव आयोग ने इसके लिए दिन तिथी की घोषणा कर दी है।

 जिसके अनुसार 7 नवंबर व 17 नवंबर कुल दो चरणों में चुनाव संपन्न होना है। ईधर सभी राजनीतिक पार्टीयों ने भी अपने.अपने प्रत्याशीयों की सुची जारी करने प्रारंभ कर दिये हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले बार 21 प्रत्याशीयों की सूची जारी की थी। हालाकि कॉग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने भी प्रत्याशी की सुची जारी नही कर पाई है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहुत ही जल्द केन्द्रिय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी कर दी जायेंगी।



  इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी पामगढ़ विधानसभा में अपने प्रत्याशी बनाकर संतोष लहरे को मैदान में उतार दी है। पामगढ़ विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी संतोष लहरे शिवरीनारायण पहुंचकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। सभी ने की स्वागत की और संतोष लहरे को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दी। ज्ञात हो प्रत्याशी तय होने के बाद सघन दौरा व जनसंपर्क शुरू हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल थवाईत ईश्वरी केशरवानी चिराग केशरवानी मुकेश कर्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कटाकवार  अंकुर गोयल राजा सिंघानिया चेतन शर्मा द्रोपती केशरवानी तिलेश्वरी साहू देवी कर्ष सहित शिवरीनारायण के बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रेस को संबोधित करते हुए पामगढ़ में बीजेपी की जीत होगी राज्य में सरकार बनेगा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह अरुण साव सहित शीर्ष नेता  का आभार जताया

No comments:

Post a Comment