Wednesday, August 16, 2023

मोर माटी मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम किया गया शिलालेख पट्टी

किया गया अनावरण  याद में लगाए गए वृक्ष जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी एवं सीएमओ संध्या वर्मा के मुख्य आतिथ्य में नगर के खरौद मार्ग स्थित बटुवा तालाब में  मोर माटी मोर अभिमान के तहत आजादी की   अमृत महोत्सव मनाते हुए 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व, झड़ू राम यादव जी व स्व,कपिल नाथ शर्मा जी के  याद में  उनकी स्मृति मे शिलालेख का अनावरण करते हुए दो पेड़  लगाकर  सभी ने नमन किया इस अवसर पर  उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव पार्षद मनोज तिवारी शिवशंकर  सोनी ,निरंजन कश्यप, सागर केसरवानी, लक्ष्मण चौहान, पिंटू भट्ट, सरोज सारथी,रामचरण कर्ष, योगेश शर्मा, विक्कू केसरवानी, लाडली मोहन शर्मा,विजय सारथी,संजय सोनी,मुरली नायर, उग्रेश्वर गोपाल केवट,अजय केवट  सहित अनेक लोग उपस्थित थे 

इस अवसर पर अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी एवं सीएमओ संध्या वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सबको अधिक से अधिक पेड़ वृक्ष लगाने की अपील की




No comments:

Post a Comment