Friday, January 6, 2023

रवि परसराम भारद्वाज ने प्रदेश वासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी

रवि परसराम भारद्वाज ने प्रदेश वासियों को  छेरछेरा पर्व की  बधाई दी


गौरतलब है कि आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उमंग के साथ शिवरीनारायण और खरौद  नगर सहित पूरे छत्तीसगढ़  में मनाया जा रहा है सुबह से ही नन्हे-मुन्ने बच्चे समेत बड़े लोग थैला लेकर घर घर जाकर छेरछेर मांगने की क्रम चला  सभी ने सुविधा अनुसार  घरों में  संस्थान में धान ,मुर्रा,चना, खई खजाना ,परितोषिक राशि प्रदान की  यह अनूठा परम्परा  छत्तीसगढ़ में है  

इसके बाद सभी एकजुट होकर दूसरे दिन पिकनिक मनाने जाते हैं 

गौरतलब है की राज्य के किसान खेती किसानी  करने के बाद  पहला तिहार छेरछेरा जो की  दान की महापर्व है छेरछेरा जिसे आज सभी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते है ,प्रदान करते हैं  छेरछेरा की बधाई पूर्व लोकसभा प्रत्याशी छाया सांसद रवि भारद्वाज ने दी और सब की सुख शांति समृद्धि की कामना की



No comments:

Post a Comment