Monday, January 2, 2023

छत्तीसगढ़ की काशी खरौद में 10 जनवरी से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा

 छत्तीसगढ़ की काशी खरौद में 10 जनवरी से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा

 छत्तीसगढ़ की काशी के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्मणेश्वर धाम शुकुल पारा ( खरौद) में भागवताचार्य पं स्व.संजीव तिवारी  के द्वितीय पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 10  जनवरी को कलशयात्रा शोभायात्रा से प्रारंभ होगा। व्यासपीठ पर कथावाचक पं लक्ष्मणेश्वर धाम खरौद के कथा व्यास  ओमप्रकाश शर्मा  (खरौद )होंगे।कथा का समय दोपहर दो बजे से हरि कृपा तक।कथा प्रसंग विवरण इस प्रकार है। 10 जनवरी को कलशयात्रा (नगर भ्रमण),देवस्थापना,कथा प्रारंभ,षष्ठाध्यायी,11 को नारद चरित्र, सृष्टि वर्णन, सुकदेव आगमन,कपिलोख्यान,12 को कपिल अवतार,शिव सती चरित्र, ध्रुव चरित्र,पुरंजन आख्यान,13 को जडभरत प्रसंग, अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार,14 को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामनावतार,गंगा अवतार, श्री राम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव नंद उत्सव,15 को पूतना वध, गोवर्धन पूजा छप्पन भोग महारास,कंस वध, रूख्मणी मंगल विवाहोत्सव,16 को प्रद्युम्न जन्म,स्यामंतक मणि की कथा, जरासंध वध, सुदामा चरित्र, यदुवंश, विप्र श्राप,17 को धर्म वर्णन,सांख्य सिद्धांत, परीक्षित मोक्ष,कथा चढ़ोत्तरी विश्राम,18 जनवरी को यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन के साथ कथा का समापन होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती इंदू -मनोजकुमार तिवारी, श्रीमती आशा तिवारी, मुख्य यजमान श्रीमती शुभ्रा -अविनाश तिवारी, श्रीमती रश्मि -आलोक तिवारी, श्रीमती आशा -आशीष तिवारी सहित श्रीमती खोवा -रामकुमार दुबे, श्रीमती रजनी दुबे, श्रीमती सरोजनी -भाष्कर दुबे, डॉ ईश्वर प्रसाद शुक्ला, शुभम् शुक्ला, श्रीमती प्रियंका -साकेत शुक्ला, श्रीमती श्वेता -अवधेश तिवारी, श्रीमती पुष्पलता -धर्मेन्द्र पांडेय, प्रवीण तिवारी,प्रियांश,वेदांश, कृतिका, श्रुति,सिया, यश्वी, आकांक्षा, गुनगुन व समस्त तिवारी परिवार शुकुल पारा खरौद जूटे हुए हैं।



No comments:

Post a Comment