Friday, December 23, 2022

माननीय मुख्यमंत्री गौ माता की केवल जय नहीं बुलाते बल्कि संरक्षण एवं संरक्षण के लिए प्रयत्नशील हैं- राजेश्री महन्त जी

 माननीय मुख्यमंत्री गौ माता की केवल जय नहीं बुलाते बल्कि संरक्षण एवं संरक्षण के लिए प्रयत्नशील हैं- राजेश्री महन्त जी

        छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम बहेराडीह पहुंचे, यहां उन्होंने किसान महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर किसान स्कूल का नामकरण पत्रकार स्वर्गीय कुंज बिहारी साहू के नाम पर किया गया। अतिथियों ने सबसे पहले किसान स्कूल में पहुंचकर भ्रमण किया एवं वहां रखे गए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के ऐतिहासिक विलुप्तप्राय वस्तुओं का अवलोकन किया तत्पश्चात वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां महिला स्व सहायता समूह की माताओं से भेंट मुलाकात की तथा सरकार की योजनाओं के संदर्भ में उनसे जानकारियां प्राप्त की। मंचीय कार्यक्रम में अध्यक्ष गौ सेवा आयोग मुख्य अतिथि तथा छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप में उपस्थित हुए, विशिष्ट अतिथि जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा सहित अनेक गणमान्य जन मंचासीन थे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी केवल गौ माताओं की जय ही नहीं बुलाते हैं बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विगत 15 वर्षों में केवल जय बुलाने का काम ही किया था। राजेश्री महन्त जी ने ग्राम बहेराडी के किसानों को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन लोगों ने पत्रकार स्वर्गीय कुंज बिहारी साहू के नाम पर किसान स्कूल का नामकरण किया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यहां के 3000 गौठानों को रीपा योजना के तहत चिन्हाकित किया है जिसमें 30 स्थानों में कार्य प्रारंभ भी हो गया है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक विकास का सूत्रपात होगा तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य उन्नत राज्य बनेगा। विधायक चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि किसान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित है, विद्यार्थियों के लिए कृषि के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इस अवसर पर उन्नतशील दस किसानों को बारी- बारी से सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य हर प्रसाद साहू, शक्ति जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर साहू, राईसकिंग खुंटे,कन्हैया राठौर, व्यास कश्यप, कमलेश सिंह, राज कपूर साहू, सुशांत सिंह, सुरेश देवांगन, रमेश चंद्रा, मोती पटेल, संजय रत्नाकर, देव कुमार जी, विशंभर साहू, रमेश चौहान, घनश्याम जी, डी एल साहू, शिवकुमार तिवारी, निर्मल दास वैष्णव,हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में राजकुमार साहू एवं उनके परिवार जन का विशेष योगदान था। संचालन श्रीमती नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने किया। इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह की माताएं, पुलिस प्रशासन तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। अतिथियों का सत्कार साल श्रीफल एवं तिलक लगाकर किया गया। अध्यक्ष गौ सेवा आयोग कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात लक्षनपुर में स्थित राणी सती के मंदिर में भी अवलोकन के लिए उपस्थित हुए।



No comments:

Post a Comment