Wednesday, December 28, 2022

राष्ट्रीय मानवाधिकार द्वारा बहादुरी पुरस्कार दिया गया

राष्ट्रीय मानवाधिकार द्वारा  बहादुरी पुरस्कार दिया गया


जांजगीर-राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ टीम द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा,खेलकूद, कला,सांस्कृतिक व साहसिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बच्चो के लिये सम्मान समारोह बहादुरी पुरस्कार का आयोजन भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में आयोजित किया गया।बहादुरी पुरस्कार कार्यक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदरपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में अमोलक सिंह प्रदेश सलाहकार, के.एन. साहू प्रदेश संरक्षक,भरत साव संभाग प्रभारी,विजय प्रधान जिला संरक्षक,विष्णु अवतार कश्यप  ब्लॉक अध्यक्ष रहे। पुरस्कार कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संरक्षक बोधीराम साहू ने किया। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि परक कार्य कर विशेष स्थान अर्जित करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर हमारी टीम ने सराहनीय कार्य किया है उक्त उद्गार मुख्य अतिथि  ने व्यक्त की।प्रदेश सलाहकार ने कहा ऐसे आयोजनों से बच्चों में उत्साह के साथ कार्य करने की भावना प्रबल होती है।विविध क्षेत्रों में चयनित बच्चों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो से सम्मानित किया गया।इस दौरान विजय यादव,ललित बरेठ,प्रहलाद कश्यप, संगीता मानिकपुरी, माधुरी बरेठ,मधु कारकेल,चन्द्रावली कश्यप,कुलदीप कश्यप,संतोष साहू अनन्द राम बघेल,सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति  में नेश लहरे,पूनम लहरे,नंदनी बघेल,निशा कश्यप,अंजनी कश्यप,मुस्कान नामदेव, लक्ष्मी साहू,सूर्यकांत साहू,रोशन कुर्रे,आध्या सूर्यवंशी,पिट्ठू बरेठ,युगल किशोर यादव,नैतिक यादव,रितिका सिंह,प्रवीण कारकेल,प्रज्ञा दिनकर,दिव्यांश बरेठ, राज कश्यप,प्रदीप कुमार साहू,स्नेहा साहू,मेनिता साहू,चंचल कुम्भकार,सुरेंद्र लहरे सहित अधिसंख्य बच्चों को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।




 स्टेट हेड मेलाराम कश्यप की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment