Thursday, December 15, 2022

मां बम्हनदेई गोपाल गौशाला सेवा समिति रमतला का किया निरीक्षण राजेश्री महन्त जी ने

 मां बम्हनदेई गोपाल गौशाला सेवा समिति रमतला का किया निरीक्षण राजेश्री महन्त जी ने

*समय पर अनुदान मिलने के बाद भी व्यवस्था में सुधार परिलक्षित नहीं हुई*   मां बम्हनदेई गोपाल गौशाला सेवा समिति ग्राम रमतला, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम का निरीक्षण छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज अपने निर्धारित कार्यक्रम से लगभग 1 घंटा पूर्व निरीक्षण के लिए उपस्थित हुए। गौशाला परिसर का पूर्ण भ्रमण करते हुए उन्होंने गौशाला संचालक से केवल पैरा कट्टी गौ माताओं को खिलाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की, समय पर अनुदान प्राप्त होने के पश्चात भी पोषण आहार की उचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जायज थी, उन्होंने व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए! पानी पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में टांके की व्यवस्था भी नहीं है, पंखा, प्रकाश,( बिजली) की व्यवस्था भी समुचित नहीं है! हरा चारा कहीं दिखाई नहीं दिया! राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि गौ माताओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन सेवा भाव से उचित तरीके से होनी चाहिए। गौशाला निरीक्षण के पश्चात राजेश्री महन्त जी महाराज पंडरिया में आयोजित नागरिक अभिनंदन के कार्यक्रम तथा विधायक धर्मजीत सिंह के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में भी शामिल होते हुए देर शाम मुख्यालय रायपुर वापस हुए। गौशाला निरीक्षण के समय उनके साथ राकेश तिवारी, सुखराम दास जी, लवलेश चंद्राकर, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, गांव के सरपंच एवं ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे!



No comments:

Post a Comment