Thursday, December 1, 2022

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दर्शन दूधाधारी मठ में राजेश्री महन्त जी महाराज ने श्रीरामचरितमानस भेंट कर किया सम्मानित

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया दर्शन दूधाधारी मठ में राजेश्री महन्त जी महाराज ने श्रीरामचरितमानस भेंट कर किया सम्मानित


अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह खैरा ने श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचकर भगवान का दर्शन लाभ प्राप्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री खैरा अपने सहयोगियों के सहित दिन के लगभग 11:30 बजे मठ पहुंचे, यहां दरवाजे पर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात वे मंदिर में प्रविष्ट हुए। श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन्हें संकट मोचन हनुमान जी महाराज का दर्शन कराया, तत्पश्चात उन्होंने क्रमशः श्री बालाजी भगवान, श्री स्वामी बलभद्र दास जी महाराज की समाधि स्थल एवं श्री राम पंचायतन का दर्शन कराने के साथ परिक्रमा पूर्ण की। श्री खैरा से उनकी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कृषि की उन्नति एवं गौ सेवा से संबंधित अनेक विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गोबर एवं गोमूत्र खरीदे जाने के संदर्भ में राजेश्री महन्त जी महाराज से जानकारी प्राप्त की एवं राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने उन्हें श्री रामचरितमानस एवं शाल भेंट करके सम्मानित किया, साथ ही आगंतुकों का भी स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खैरा ने राजेश्री महन्त जी महाराज एवं मठ मंदिर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा बहुत प्राचीन स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर उनके साथ छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रभारी हरि गोविंद सिंह तिवारी, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू, पूर्व अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर शुक्ला, उपाध्यक्ष झम्मन लाल बघेल, हरि ओम सोनी, प्रदेश सचिव अरुण गुड्डू, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेश के जिला अध्यक्ष रायपुर संजीव सिंह गौतम एवं महिला अध्यक्ष कार्तिका सिंह भुवाल, किसान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रज्जाक खान, शैलेश सिंह बाबा, संजीव गुप्ता, मीनाक्षी ठाकुर, पदमा मानिकपुरी, राजेश्री महन्त जी महाराज के मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मंदिर के मुख्य दरवाजे पर मुख्तियार रामछवि दास जी, रामेश्वर मिश्रा, उमेश पुरी गोस्वामी, हर्ष दुबे, राम मोहन दास जी ने उनका स्वागत किया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला भेंटकर सम्मानित किया।



No comments:

Post a Comment