Sunday, November 13, 2022

राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का विस्तार सम्पूर्ण भारत वर्ष मे हो इसके लिए कटीबद्ध कार्यकर्ता -विपिन डोंगरा

 राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का विस्तार सम्पूर्ण भारत वर्ष मे हो इसके लिए कटीबद्ध कार्यकर्ता -विपिन डोंगरा 


राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग प्रकाश पैलेश रायपुर मे सम्पन्न हुवा जिसमे भारत देश के अधिकतर राज्य के प्रतिनिधि त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश एवं छतीसगढ़ सहित सैकड़ो की संख्या  मे प्रतिनिधि उपस्थित हुए। अनेक अखिल भारतीय अधिकारियो का मार्गदर्शन इस अभ्यास वर्ग मे आये प्रतिनिधियों को मिला जिसमे प्रमुख रूप से समस्त कर्मचारी अधिकारियो को कर्मचारी हित के साथ साथ राष्ट्र हित समाज हित मे अपना योगदान देने पर चर्चा हुवा एवं देश भर मे संगठन के विस्तार पर भी चर्चा हुवा जिसमे विशेष रूप से पुरानी पेंशन बहाली सम्पूर्ण देश भर के कर्मचारी अधिकारी को मिले इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर पुरानी पेंशन लागु करना चाहिए जो कर्मचारी अधिकारियो की बुढ़ापे का एक मात्र सहारा है। कर्मचारी अधिकारियो की समस्याओ के लिए समस्त राज्य सरकार और केंद्र सरकार को अलग से कर्मचारी कल्याण समिति बोर्ड का गठन करना चाहिए जिससे कर्मचारी अधिकारियो का समस्याओं का निदान त्वरित हो सके जैसे मध्य प्रदेश सरकार मे गठन है तत्कालीन सरकार मे केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य कल्याण समिति बोर्ड अध्यक्ष माननीय रमेश कुमार शर्मा ने अपनी उदबोधन मे समस्त सरकार अपने अपने राज्य मे जरूर गठन करे ऐसे संघ के माध्यम से पत्र व्यवहार करने पर बल दिया। छत्तीसगढ़ प्रान्त सह प्रचारक माननीय नारायण नामदेव जी परिवार प्रबोधन एवं कार्यकर्ता निर्माण पर अपना उदबोधन दिया जिसमे विशेषकर भारतीय संस्कृति का सरंक्षण करते हुए जररूत मंद लोगो का आगे आकर हम कर्मचारी अधिकारी को सेवा करना चाहिए एवं राष्ट्र हित को सर्व प्राथमिकता से अपने जीवन मे आत्मसात कर निरंतर आगे बढ़े जिससे मनुष्य जीवन हमारा सफल होगा जो सौभाग्य से हम सबको मिला है।अभ्यास वर्ग को माननीय एम पी सिन्ह,विपिन डोंगरा, विष्णु प्रसाद वर्मा,प्रमोद मिश्रा, अमोद श्रीवास्तव, धर्मदास शुक्ला, पुरुषोत्तम लाल सोनी, ऐसे अनेक वक्ताओ ने सम्बोधन किया। प्रमुख रूप से छतीसगढ़ से प्रतिनिधि के रूप मे अरुण तिवारी, रमहलू सार्वा, अश्वनी चेलक, टी आर देवांगन, बोधी राम निषाद, हरि सिंह राणा, रिखी राम साहू, रवि कुमार आमदे, चिनमय अग्रवाल, नालेश्वर साहू, लछछू राम निषाद, संतोष कुम्भकार, माखन भट्ट, लोचन प्रसाद साव, आर के श्रीवास्तव, गुजराल सर्दुल, खिलेशवरी ध्रुव, लता दीक्षित, सरोज, हेमलता मानिकपुरी रहे। वर्ग की व्यवस्था मे प्रमुख रूप से नागेंद्र सिंह, ओ पी पाल, डॉ विनोद वर्मा, संतोष ध्रुव, तिलक राम, शाह, खुमान सिंह ऐसे अनेक कर्मचारी अधिकारी का सहयोग रहा।




भारत माता की जय

राष्ट्र हित - कर्मचारी हित

No comments:

Post a Comment