Monday, October 17, 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जारी की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जारी की राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि


*जिले के 2 लाख 1 हजार 211 किसानों के बैंक खातों में 12697.72858 लाख रुपए जमा*


गोधन न्याय योजनांतर्गत 644 पशुपालकों के खाते में 4,94,626 रुपए अंतरित किए गए


     जांजगीर-चांपा, 17 अक्टूबर 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के तौर पर जिले के 2 लाख 1 हजार 211 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में कुल 12697.72858 लाख रुपए की राशि अंतरित की। इसी तरह गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 644 पशुपालकों के बैंक खातों में 4 लाख 94 हजार 626 रुपए की राशि का अंतरण आज मुख्यमंत्री ने किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भूमिहीन मजदूर कृषि न्याय योजना अंतर्गत 15 हजार 726 किसानों को 3 करोड़ 14 लाख 52 हजार के खाते में राशि आंतरित किया।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरण की राशि पूर्व में एक नवम्बर को दी जानी थी। किन्तु प्रदेश की जनता की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए यह राशि दीपावली से पूर्व आज अंतरित की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के किसानों, गोपालकों को ढेर सारी बधाई भी दी। 

स/क्र



No comments:

Post a Comment