Monday, October 17, 2022

अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का जिला महासमुंद एवं जांजगीर चांपा प्रवास


  अध्यक्ष गौ सेवा आयोग का जिला महासमुंद एवं जांजगीर चांपा प्रवास


छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का महासमुंद एवं जांजगीर-चांपा जिला प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को सुबह 11:30 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे ग्राम पटेवा विकासखंड एवं जिला महासमुंद पहुंचेंगे। यहां पे त्रिपाठी परिवार के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। शाम 5:00 बजे उनका आगमन जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत स्थित शिवरीनारायण होगा। यहां भगवान का दर्शन पूजन करने के उपरांत वे रात्रि विश्राम करेंगे, 19 अक्टूबर को राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

No comments:

Post a Comment