Friday, July 23, 2021


 स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 43 वीं पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष  प्रभारी मंत्री, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने  दी श्रद्धांजलि


उग्रेश्वर गोपाल केवट


     जांजगीर-चांपा  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मृदुभाषी,जनप्रिय राजनेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त की 43 वीं पुण्यतिथि पर  जिला मुख्यालय जांजगीर के बीडीएम उद्यान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राजे श्री महंत रामसुन्दर दास महराज, चन्द्रपुर विधायक ,रामकुमार यादव, कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला, एसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर बीडीएम उद्यान जांजगीर में प्रसिद्ध कबीर भजन गायक  भारती बंधु द्वारा कबीरदास जी की साखियों पर आधारित मनमोहक, सुमधुर भजनों का गायन प्रस्तुत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने श्रद्धांजलि समारोह के पूर्व चांपा केराझरिया स्थित तपसी बाबा उद्यान में स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें  श्रद्धांजलि दी और प्रांगण में वृक्षारोपण किया। 


हितग्राही हुए लाभान्वित - 


इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत 11 दिव्यांगों को मोटाराइज्ड ट्रायसायकल  और हस्तचालित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत श्रीमती प्रमिला गोयल और श्रीमती ललिता बाई केंवट को 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए । निःशक्तजन उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 5 विद्यार्थियों को 6-6 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर लोरमी विधायक  धरमजीत सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशिकान्ता राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष  भगवान दास गढेवाल, पार्षद  विवेक सिसोदिया,  प्रिंस शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, रामविलास, पूर्व विधायक  मोतीलाल देवागंन, चुन्नीलाल साहू,  अर्जुन तिवारी, रवि परसराम भरद्वाज,  चोलेश्वर चंन्द्राकर, रघुराज सिह, रवि पाण्डे,  प्रविण पाण्डे, राघवेन्द्र सिंह,  दिनेश शर्मा, श्रीमती रश्मि गबेल, श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी,राजेंद्र यादव,शिवशंकर सोनी, शिशिर द्विवेदी,  संतोष शर्मा,  रमेश पैगवार, श्रीमती नीता थवाईत,  रफिक सिद्दकी,  गुलजार सिंह,  आभाष बोस,  देवेश सिंह,  मदनलाल अग्रवाल, मुरारीलाल,  घनश्याम सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक व जन प्रतिनिधि उपस्थित थें।

No comments:

Post a Comment