Wednesday, June 30, 2021



 पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने  शिवरीनारायण में कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और वरिष्ठ कांग्रेसीयो का किया सम्मान 




जिला जांजगीर चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सभी नगर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व  कांग्रेस पार्टी के  सभी पदाधिकारी वृक्षारोपण कर रहे हैं नगर पंचायत  शिवरीनारायण  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नेहरू बाल उद्यान में  वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी जिला अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर छाया सांसद रवि परसराम भारद्वाज छाया विधायक गोरेलाल बर्मन, शत्रुघ्न दास महंत अध्यक्ष नवागढ़ कांग्रेस कमेटी ,नगर  पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी , उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव पार्षद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी  शिवशंकर सोनी , नीतीश खंडेलिया, लाडली मोहन शर्मा,मुकेश केडिया सहित नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि सहित पामगढ़ नवागढ़ खरौद के  कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे 

संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने  कहा कि हम सभी को वृक्षारोपण  अधिक से अधिक करना चाहिए  आने वाले भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है पर्यावरण की सुरक्षा हम सब को करनी हम सबकी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है 

अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी 

 ने कहा कि  वृक्ष से ही हम वास्तविक जीवन का कल्पना  कर सकते है। वर्तमान समय में ऑक्सीजन के चलते बहुत सारे लोगों को हमने खोया है सिलेंडर की कमी पड़ी पेड़ पौधे रहेंगे तब  हमारे आने वाले पीढी सुरक्षित रहेगें। प्रत्येक नागरिक कम से कम 1 पेड़ जरूर लगानी चाहिए साथ ही सेवा जतन भी जरूरी है 

 वृक्ष लगाके उसकी सेवा भी करनी चाहिए क्योंकि शुद्ध ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधे द्वारा मिलता है प्रकृति कर रही है पुकार आओ हम सभी मिलकर लगाए पेड़ पौधे हजार

प्रकृति का कर्ज चुकाने के लिए कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष जरुर लगानी चाहिए

 आने वाले समय में शिवरीनारायण में गौठान निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसमें वृक्षारोपण किए जाएंगे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की सफलता पूर्वक  दो वर्ष पूर्ण होने की बधाई संदेश दी।

No comments:

Post a Comment